🔴 BREAKING NEWS
Loading...

LPG Cylinder Price : कमर्शियल सिलेंडर 115.50 रुपए हुआ सस्ता, अब इतनी है कीमत



 देशभर में LPG के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने दिवाली के बाद बड़ा तोहफा देते हुए एक बार फिर से देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 115.50 रुपए की कटौती की है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इस बार भी बदलाव नहीं किया गया।

अब कितना है दाम ?

राजधानी नई दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1,859.50 रुपए प्रति सिलेंडर से कम होकर 1,744 रुपए हो गई हा। वहीं, मुंबई में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की की कीमत अब 1,696 रुपए, कोलकाता में 1,846 रुपए और चेन्नई में 1,893 रुपए (116.5 रुपए कम) हो गई है।

अब इतने रुपए में मिलेगा 19 किलो का सिलेंडर

शहरपहलेअब
दिल्ली1,859.5 रुपए1,744 रुपए
कोलकाता1995.50 रुपए1,846 रुपए
मुंबई1,844 रुपए1,696 रुपए
चेन्नई2009.50  रुपए1,893 रुपए

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं

इसके अलावा घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों की बात करें तो ये यथावत हैं। कोलकाता में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,079 रुपए, दिल्ली में 1,053 रुपए, मुंबई में 1,052.5 और चेन्नई में इसकी कीमत 1,068.5 रुपए पर बरकरार है। यानी रसोई के मोर्चे पर आम आदमी को कोई राहत नहीं मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar