🔴 BREAKING NEWS
Loading...

भारत जोड़ो यात्रा से विचलित है भाजपा, सचिन पायलट बोले- यह काफी सफल और ऐतिहासिक होगी



कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान में प्रवेश के साथ ही यहां से नया आगाज होने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा हमारी भारत जोड़ो यात्रा से पूरी तरीके से विचलित हो गई है। यही कारण है कि हो सकता है कि वह हमारी यात्रा में बाधा डाले। लेकिन जनता अब समझदार है और वह सब कुछ जानती हैं। इसके साथ ही सचिन पायलट ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगा और उसके साथ ही यहां से नया आगाज होगा। फिलहाल महाराष्ट्र से भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में पहुंच चुका है। यह 7 सितंबर से तमिलनाडु से शुरू हुआ था।

अपने बयान में सचिन पायलट ने यह भी कहा कि भाजपा के साथी कितना भी कोशिश करे हमारी यात्रा में बाधा डालने की लेकिन फिर भी हमारी यात्रा काफी सफल होगी और ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की कोशिश हो सकती है कि यात्रा में बाधा डाले, या किसी प्रकार की दुर्भावना पैदा करे लेकिन जनता बहुत उत्साहित है और सब लोग चाहते हैं कि यात्रा आये और यहां से एक नया आगाज होगा.. कांग्रेस पार्टी का भी, चुनावों के लिए भी और प्रदेश की जनता के लिए भी.. तो भाजपा के साथी कितनी भी कोशिश करे.. यात्रा सफल होगी, ऐतिहासिक होगी और लाखों लोग रोज इससे जुड़ेंगे। आपको बता दें कि गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के नेता विजय सिंह बैंसला ने राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा का विरोध करने की धमकी दी है।







वहीं, आज बारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बुरहानपुर, मध्य प्रदेश में केले की खेती करने वाले किसानों और पॉवर लूम कर्मचारियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी। यह भारत की यात्रा है, जो हर वर्ग के लोगों से मिलकर, उनके जीवन को समझते हुए आगे बढ़ रही है ताकि उनका बेहतर समाधान किया जा सके। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को चुनावी गणित से दूर बताते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा कि कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में खत्म होने वाली 3,570 किलोमीटर लम्बी पदयात्रा के जरिये पार्टी वोट मांगने नहीं निकली है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar