🔴 BREAKING NEWS
Loading...

अवैध हथियारों की बड़ी खेप जब्त : 85 पिस्टल-देशी कट्टों, 60 जिंदा कारतूत के साथ के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार



धार जिले की मनावर पुलिस ने अवैध हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने 85 अवैध पिस्टल और देशी कट्टों के साथ 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से 79 देशी कट्टे, 6 देशी पिस्टल, 60 जिंदा कारतूस, 2 बाइक, 8 लाख रुपए नकदी समेत चोरी किए गए सोने और चांदी के जेवरात भी जब्त किए हैं। वहीं जब्त की गई सभी सामग्री की कीमत लगभग 18 लाख रुपए बताई जा रही है।
आरोपियों ने तीन बड़ी चोरी करना स्वीकारा

पुलिस के मुताबिक, अवैध हथियारों के तस्कर शातिर बदमाश सिकलीगर विनोद सिंह वाकानेर चौकी, जगत सिंह सिकलीगर, दीपक सिंह गोगावा जिला खरगोन का मुख्य सदस्य है। इस गिरोह के सदस्य अवैध हथियारों की तस्करी के साथ-साथ क्षेत्र में लगातार बड़ी वारदात करने में अभ्यासरत थे। पूछताछ करने पर बदमाशों ने तीन बड़ी चोरी करना स्वीकार किया है। इस गिरोह के दो सदस्य पवित्र सिंह व राहुल सिंह सिकलीगर फरार हैं, जो अवैध हथियारों की तस्करी के साथ-साथ चोरी-नकबजनी जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं।
सूने घरों को बनाते थे निशाना

शातिर बदमाश ताला खोलने और चाबी बनाने के नाम पर सूने घरों को निशाना बनाते थे। यह लोग अवैध हथियारों का निर्माण भी करते थे। बदमाश अवैध हथियारों की खेप इंदौर और बड़वानी बेचने के उद्देश्य से घूम रहे थे। गिरफ्तार आरोपी जगत सिंह सिकलीगर गुजरात के कई थानों में वांटेड हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar