🔴 BREAKING NEWS
Loading...

अगले 24 घंटों में बढ़ेगी ठंड, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में लुढ़का पारा



पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ने लगा है। बीते 24 घंटे में दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री लुढ़ककर 9.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।


मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार कमी होगी और सर्दी की ठिठुरन बढ़ेगी। वहीं बीते दिन राजधानी में सुबह धुंध छाई रही और अधिक ठंड महसूस की गई। दिनभर धूप भी निकली रही। बावजूद इसके अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 26.8 डिग्री सेल्सियस ही रहा।


वहीं हवा में नमी का स्तर 36 से 90 फीसदी रहा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के बीच पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर बन रहा है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में पहाड़ों से आने वाली सर्द हवा दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का अधिक एहसास कराएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar