🔴 BREAKING NEWS
Loading...

मोरबी पुल गिरने से मरने वालों की संख्या 141 पहुंची : पुलिस



मोरबी (गुजरात) । गुजरात के मोरबी में झूला पुल गिरने से मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक बढ़कर 141 हो गई। इसकी जानकारी राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अशोक यादव ने मीडिया को दी। हालांकि गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी के अनुसार मरने वालों की संख्या 132 है, जबकि 2 लोगों का पता नहीं चल पाया है।
उन्होंने यह भी कहा कि जब 2 लापता व्यक्तियों का पता चल जाएगा, तो खोज और बचाव अभियान समाप्त हो जाएगा।

सोमवार सुबह तक मोरबी के सरकारी अस्पताल ने 99 मृतकों की सूची जारी की है, लेकिन उनकी उम्र का उल्लेख नहीं किया है।

यह हादसा रविवार शाम उस वक्त हुआ जब माछू नदी पर बने सस्पेंशन ब्रिज पर करीब 400 लोग सवार थे।

ब्रिज के ठेकेदार और मैनेजर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar