🔴 BREAKING NEWS
Loading...

शादी के 3 घंटे बाद उठी प्रेमिका की अर्थी, 8 माह की थी गर्भवती, जानें मामला



रामपुर: यूपी के रामपुर में बेहद चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है. यहां शादी के 3 घंटे बाद ही नवविवाहिता की मौत हो गई. तीन साल तक चले प्रेम संबंध के बाद गुरुवार की शाम को युवती प्रेमिका से पत्नी बनी थी. वह 8 महीने की गर्भवती भी थी. रात में पति ने मायके वालों को तबीयत खराब होने की सूचना दी.

ससुराल के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक युवती के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए प्रेमी पति सहित तीन के खिलाफ धारा 304-B और 506 में मुकदमा दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को ही मंदिर में दोनों पक्षों की सहमति से प्रेमी युगल की शादी कराई गई थी. मौत की खबर सुनते ही मायके वाले पहुंच गए. उन्होंने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी. पुलिस ने पति समेत 3 के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है.

दरअसल, रामपुर के केमरी इलाके के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय राजेश्वरी का अपने सगे फुफेरे भाई प्रेम से संबंध चल रहा था. बीते तीन साल तक दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहे. इस दौरान युवती गर्भवती हो गई. दोनों ने कई बार शादी की सोची लेकिन घरवालों को सच बताने की हिम्मत नहीं कर पा रहे थे. कई माह तक युवती ने खुद के गर्भवती होने का राज घरवालों से छिपाए रखा.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar