🔴 BREAKING NEWS
Loading...

Monsoon Update:बंगाल की खाड़ी में पहुंचा मानसून, जानें आपके शहर में कब होगी बारिश



भीषण गर्मी और देश के अधिकांश हिस्से में लू के थपेड़ों का सामना कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस बार न केवल मानसून सामान्य रहेगा, बल्कि उसने बंगाल की खाड़ी में 16 मई को दस्तक भी दे दी है। और इस हफ्ते केरल, उत्तराखंड, असम और मेघालय में हल्की बारिश का भी अनुमान है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आपके शहर और राज्य में कब बारिश दस्तक देगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

अभी क्या है स्थिति

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून 16-17 मई को अंडमान निकोबार पहुंच चुका है। और अब वह सामान्य रूप से आगे की ओर बढ़ रहा है। और जैसा अनुमान है कि मानसून , एक जून तक केरल के तट पर टकरा सकता है। और 30 जून तक वह देश के सभी इलाकों में पहुंच जाएगा।

केरल और तमिलनाडु में कब बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान और मानसून के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए 1 जून को मानसून बंगाल की खाड़ी से होते हुए केरल और तमिलनाडु में पहुंच जाएगा। और पूरे इलाके में मानसून की पहली बारिश होगी। और उसका असर तेलंगाना और कर्नाटक के तटीय इलाकों और पूर्वोतर भारत में दिखेगा।

असम, कर्नाटक और दक्षिणी और पश्चिमाी तेलंगाना में कब पहुंचेगा मानसून

इसके बाद मानसून आगे बढ़ते हुए 5 जून तक असम, मेघालय, कर्नाटक और तेलंगाना के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों को पूरी तरह से कवर कर लेगा। और वहां पर अच्छी बारिश का अनुमान है। मानसून का असर 5 जून तक इन राज्यों के अलावा गोवा में भी दिखेगा।

महाराष्ट्र, बंगाल, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा में कब बारिश

10 जून को मानसून कर्नाटक, तेलंगाना और असम से बढ़ते हुए महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, सिक्किम पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के इलाकों में पहुंचेगा। इस समय महाराष्ट्र के कर्नाटक से सटे इलाकों और मध्य महाराष्ट्र में अच्छी बारिश की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के तटीय इलाकों और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar