🔴 BREAKING NEWS
Loading...

जबलपुर में माफिया के कब्जे पर चली जेसीबी : लाखों की शासकीय जमीन को कराया मुक्त, अवैध निर्माण को किया जमींदोज



जबलपुर। माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। रविवार को जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर बदमाश के अवैध कब्जे को जमींदोज कर दिया गया। बदमाश ने बघराजी में 75 लाख की 1800 वर्गफीट शासकीय जमीन कब्जा कर अवैध ढाबे का निर्माण कर लिया था। जिसे तोड़ दिया गया।

चंद घंटों में बना दिया मैदान

कलेक्टर जबलपुर डॉ. इलैयाराजा टी एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में आज बघराजी में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डीएसपी ग्रामीण अपूर्वा किलेदार की अगुवाई में कुंडम सहित रांझी, मझगवां व खमरिया थाने के बल के साथ मौके पर पहुंची। संयुक्त टीम ने बदमाश सुरेश कनौजिया के होटल को बुलडोजर लगाकर चंद घंटों में मैदान बना दिया।
कब्जा कर बनाया था ढाबा और तलघर

बदमाश सुरेश कनौजिया के विरुद्ध थाना कुंडम की चौकी बघराजी में हत्या का प्रयास, मारपीट, जुआ एक्ट के प्रकरण पंजीबद्ध है। इसके द्वारा बघराजी कुंडम मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम बघराजी के खसरा नंबर 501/1 रकवा 18.17 हेक्टेयर भूमि मे से 1800 वर्गफीट शासकीय जमीन पर कब्जा कर ढाबा बनाया था। जिसकी कीमत 75 लाख रुपए है। इस पर 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित किए गए अवैध ढाबा एवं तलघर को जमींदोज करते हुए शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar