🔴 BREAKING NEWS
Loading...

गधेरी के जंगल मे चल रहा था कच्ची शराब बनाने का अवैध कारोबार



कच्ची शराब बनाने हेतु 26 ड्रमों में भरा हुआ लगभग 5200 लीटर लाहन  एवं 4 भट्टियों को किया गया नष्ट


          पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को  अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपियेां को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।


               आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर /यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री एम.पी. प्रजापति के मार्ग निर्देशन मे थाना  खमरिया की टीम द्वारा गधेरी के भोलक घाट के जंगल में दबिश देते हुये 26 ड्रमों में भरा हुआ लगभग 5200 लीटर लाहन एवं 4 भट्टियॉ  नष्ट नष्ट की गयी है।


           थाना खमरिया अंतर्गत  आज दिनॉक 19-5-2022 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से गौर नदी किनारे भोलक घाट  के जंगल में दबिश दी गयी, नदी किनारे गड्ढों एवं झाडियों के बीच में छिपाकर रखे हुये 26 प्लास्टिक के ड्रम जिसमें कच्ची शराब उतारने हेतु लगभग 5200 लीटर लाहन जिससे लगभग 2000 लीटर शराब बनायी जाती , तैयार किया  हुआ मिला जिसे नष्ट करते हुये 4 भट्टियॉ जिसे छोडकर कच्ची शराब उतारने की तैयारी करने वाले जंगल का फायदा उठाकर भागने मे सफल हो गये, उक्त 4 भट्टियों को नष्ट करते हुये भागने वालों की तलाश पतासाजी की जा रही है।

 उल्लेखनीय भूमिका - कच्ची शराब उतारने के ठिकाने पर दबिश देते हुये लाहन एवं भट्टियों को नष्ट करने में चौकी प्रभारी डुमना सहायक उप निरीक्षक विनोद पटेल, प्रधान आरक्षक मूलचंद आरक्षक तिलक, वशिष्ठ शिवप्रसाद की सराहनीय भूमिका रही।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar