🔴 BREAKING NEWS
Loading...

शादी में मिले गिफ्ट में धमाका, एक पल में मातम में बदली खुशियां, जानें कैसे हुआ ये हादसा



गुजरात में एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां नवविवाहित दंपत्ति को शादी में मिले एक तोहफे में धमाका हो गया. मामला नवसारी जिले के वसंदा इलाके का है. यह धमाका इतना जोरदार था कि पूरे आवाज में इसकी आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर जब लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां एक शख्स खून से लथपथ मिला और इस हादसे में युवक लतेश ने अपनी दोनों आंखें गंवा चुका है. बता दें कि यह घटना 17 मई मंगलवार का है.

क्या है मामला?

दरअसल शादी में दंपत्ति को किसी ने इलेक्ट्रिक टेडी बियर दिया था. लेकिन इस टेडी बियर को जैसे ही चलाया गया इसमें धमाका हो गया और दूल्हा और उसका 3 साल का भतीजा गंभीर रूप से झुलस गए. इस मामले में पुलिस ने गिफ्ट भेजने वाले को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है. घायल शख्स का नाम लतेश गवित है. इसकी शादी 12 मई को सलमा से हुई थी. इसी शादी में नवदंपत्ति को कई तोहफे मिले और इसी में इलेक्ट्रिक टेडी बीयर मिला. मंगलवार के दिन लतेश शादी में मिले तोहफे देख रहा था इस दौरान इलेक्ट्रिक टेडी बीयर को जब चालू किया तो धमाका हो गया और वह घायल हो गया.

इस धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग जब वहां पहुंचे लतेश खून से लथपथ था और उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस हादसे में लतेश की दोनों आंखे खराब हो गई है. साथ ही उसके बाएं हाथ की कलाई अलग हो गई है. बता दें कि धमाके में लतेश के शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलस गया है. बता दें कि इस मामले में हरीश भाई का कहना है कि बड़ी बेटी के पूर्व प्रेमी राजू धनसुख पटेल ने सलमा की शादी में ये टेडी बियर भिजवाया था. यह गिफ्ट उसने गांव की एक आशा वर्कर के हाथों भिजवाया. पीड़ित परिवार ने पुलिस थाने में इस मामले की शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar