🔴 BREAKING NEWS
Loading...

मठ की खुदाई में मिला 200 साल पुराना घी



झुंझुनू। राजस्थान के झुंझुनू जिले में मन्नानाथ आश्रम में खुदाई के दौरान 200 साल पुराना घी निकला है। यह घी एक लोटे में मिला, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। टांई गांव में बने इस आश्रम का इतिहास करीब दो हजार साल पुराना है। मठ की खुदाई में निकले इस घी की पूरे शेखावाटी में चर्चा है। मठ के गुंबद से निकले घी के पात्र को देखने श्रद्धालु मठ पहुंच रहे हैं।

करीब एक महीने पहले मठ में रिनोवेशन का काम शुरू हुआ था। शिखर को नया रूप देने के लिए तोड़ा गया था। वहां काम कर रहे मजदूरों को दीवार में चुना हुआ धातु का लोटा मिला। लोटे में घी भरा था। महंत सोमनाथ के मुताबिक यह मठ सैकड़ों साल पुराना है। उस समय निर्माण के वक्त ही शिखर में घी का कलश रखा गया था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar