रीवा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल धाकड़ के नेतृत्व में आज रीवा जिले के जवा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जवा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरुण कुमार भारद्वाज को₹15000 रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया है।
शिकायतकर्ता रौली सरपंच रेवा प्रसाद द्विवेदी पिता जगदंबा प्रसाद द्विवेदी उम्र 34 वर्ष ग्राम रौली तहसील जवा जिला रीवा ने लोकायुक्त पुलिस कार्यालय रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पंचायत में मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों के बिल पास करने के एवज में सीईओ अरुण भारद्वाज ₹15000 की रिश्वत की मांग की है। ₹5000 पूर्व में लिया जा चुका था मामले का सत्यापन कराने के उपरांत एसपी ने 15 सदस्य टीम जवा जनपद के लिए रवाना कर दिया जनपद कार्यालय के पीछे सीईओ शासकीय आवास में सरपंच पहुंचकर जैसी ही ₹10 हजार रूपए दिया वही खडे लोकायुक्त के पुलिसकर्मियों ने सीईओ को रंगे हाथ पकड़ लिया लोकायुक्त निरीक्षक जियाउल हक लोकायुक्त उपपुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार समेत 15 सदस्य टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया आगे की कार्रवाई जवा रेस्ट हाउस की जा रही है।
