🔴 BREAKING NEWS
Loading...

मोबाइल बैटरी फटने से 8 साल का मासूम जख्मी, आंख-हाथ में आई गंभीर चोट



मोबाइल बच्चों की जान के दुश्मन बनते जा रहे हैं। छतरपुर में एक बच्चा मोबाइल की बैटरी से खेल रहा था। खेलते समय बैटरी ब्लास्ट हो गई और जिसमें 8 साल मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। ये मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नजरबाग का है। डॉक्टर ने उसे ग्वालियर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है।

डायरेक्ट पावर सप्लाई के कारण बैटरी फटी

जानकारी के मुताबिक, इस्तकार खान का 8 वर्षीय बेटा चिंटू खान घर में खराब पड़ी मोबाइल की बैटरी से खेल रहा था। खेलते-खेलते उसने मोबाइल की बैटरी को चार्ज करने के लिए चार्जर न लगाते हुए सीधे ही बिजली के तार लगा दिए। डायरेक्ट पावर सप्लाई के कारण बैटरी ब्लास्ट हो गई। बैटरी फटने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।
बच्चे को ग्वालियर मेडिकल कॉलेज किया रेफर

हादसे के बाद घायल बच्चे को परिजन छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टर जीएल अहिरवार ने बताया कि मासूम की दायनी आंख में गंभीर चोट आई है। जिसका प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar