🔴 BREAKING NEWS
Loading...

Omicron भारत में अब कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज में, कई महानगरों में हो गया है प्रभावी: INSACOG



NSACOG (Indian SARS-CoV-2 Consortium on Genomics) ने रविवार को बताया कि ओमिक्रोन (Omicron) भारत में अब कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज में है और कई महानगरों में प्रभावी हो गया है. ओमीक्रोन के नए मामलों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है. इसमें यह भी कहा गया कि ओमीक्रोन का सब वैरियंट BA.2 भारत के कई हिस्सों में पाया जा रहा है.

INSACOG ने पिछले दिनों एक बुलेटिन जारी कर बताया था कि ओमीक्रोन को हल्के में लेने की भूल न करें क्योंकि शुरुआती दिनों में मामले मामूली लक्षणों वाले थे और कम हानिकारक, लेकिन अब यह खासे हानिकारक हो रहे हैं, ज्यादातर केस में मरीज को अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है, आईसीयू के मामलों में भी उछाल आया है.
देश में कोरोना की मौजूदा व्यवस्था

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 3,33,533 नए मामले सामने आने के साथ अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,92,37,264 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 21,87,205 हो गई है, जबकि पिछले 24 घंटे के दौरान 525 संक्रमितों की मौत होने से भारत में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 4,89,409 तक पहुंच गई है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar