🔴 BREAKING NEWS
Loading...

एटीएम लुटने की मंशा पर पुलिस ने फेरा पानी: पुलिस ने किया गिरफ्तार........

लार्डगंज थाना अंतर्गत भूलन बस्ती के पास फूलन देवी मंदिर के नजदीक स्थित एटीएम को लूटने की योजना बना रहे थे। तभी पुलिस को सूचना मिलने पर उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस द्वारा जहां तीन युवकों को पकड़ लिया गया वही एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। लार्डगंज थाना प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि थाने को सूचना मिली थी कुछ युवक संदिग्ध हालत में फूलन देवी मंदिर के पास खड़े हैं। जिन को योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर पकड़ा गया युवक ने अपने नाम पूछने पर सत्यम रजक, राजा सोनी, हर्ष यादव एवं फरार आरोपी अंतू यादव बताया। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर इनके आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।  वही इन युवाकों के पास से एक देसी कट्टा चार कारतूस एक चाइना चाकू एवं पेचकस बरामद किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar