🔴 BREAKING NEWS
Loading...

नुक्कड़ नाटक द्वारा विश्व स्वयंसेवक दिवस पर दिया गया जागरूकता का संदेश

 



 सच  की दुनिया :विश्व स्वयंसेवक दिवस के उपलक्ष्य में आगाज़ किशोर एवं युवा इंटर्नशिप के अंतर्गत हर दिन नई-नई गतिविधियों के माध्यम से बाल मजदूरी उन्मूलन विषय द्वारा जागरूकता का कार्य किया जा रहा हैं



                इसी के अंतर्गत आज दिनांक 5 दिसंबर 2021 को राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ देवांशु गौतम के मार्गदर्शन एवं स्वयंसेविका छवि त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में बाल मजदूरी उन्मूलन के विषय में बाल मजदूरी विषयक नुक्कड़ नाटक का मंचन, पोस्टर-निर्माण, बाल मजदूरी जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया हैं।


                नुक्कड़-नाटक में बाल-संरक्षण नंबर 1098 की उपयोगिता, चाइल्ड लेबर एक्ट 1986 के तहत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे से कार्य करवाना दंडनीय अपराध माना गया है, इसकी उपयोगिता बताई गयी है।


          कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक जबलपुर  श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) विशिष्ट अतिथि उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तुषार सिंह एवं कार्यक्रम अधिकारी मुक्त इकाई डॉ देवांशु गौतम राष्ट्रीय सेवा योजना, कार्यक्रम अधिकारी छात्रा इकाई डॉ रचना साँचा जी उपस्थित थे।


               स्वयंसेवको में अरविंद लोधी, मोहम्मद हसनैन बेग, छवि त्रिपाठी, अंचल मिश्रा, दीपेश सोनी, संजोली गरेवाल, रेनू चौधरी, प्रतिमा सिंह, रीतिका साहू, कृतिका सिंह राजपूत, बिनायक घोषाल, मोहित तिवारी, कपिल राज, पूनम कुशवाहा, वसुंधरा यादव, नंदिनी सेन, ऋषिकांत सेन ने सक्रिय सहभागिता की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar