🔴 BREAKING NEWS
Loading...

प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, पति निक के बारे में किया बड़ा खुलासा.....

सोशल मीडिया से अपने पति निक जोनस का सरनेम हटा चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। प्रियंका ने निक जोनस से तलाक होने के सवाल पर भी अपनी बात रखी है। TOI के मुताबिक जब प्रियंका से उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल से जोनस सरनेम हटाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा ‘मैं बस चाहती थी कि मेरा यूजरनेम मेरे ट्विटर से मैच हो। मैं ये देखकर काफी हैरान हूं कि लोगों के लिए ये इतना बड़ा मुद्दा क्यों बन गया। ये सोशल मीडिया है यार तो चिल रहें आप सभी।’

निक की पत्नी कहलाने पर गुस्सा हुईं थीं प्रियंका

हाल ही में प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट्स साझा किए ते जिसमें उन्हें 'निक जोनस की पत्नी' कहकर संबोधित किया गया था। प्रियंका ने यह भी पूछा था कि अभी भी महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा था, मैं अब तक की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक का प्रचार कर रही हूं, और मुझे अभी भी ' निक जोनस की पत्नी' के रूप में संदर्भित किया जा रहा है।

आज रिलीज हो रही फिल्म

प्रियंका पिछले कई दिनों से अपनी हॉलीवुड फिल्म  ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन’ के प्रचार में बिजी हैं। इसमें वह कियानू रीव्स के साथ नजर आएंगी। प्रियंका इसमें सती का किरदार निभा रही हैं। प्रियंका के किरदार के पोस्टर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यह फिल्म आज यानी कि 22 दिसंबर को रिलीज हो गई है। 

सिंगर निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपना सरनेम प्रियंका चोपड़ा से बदलकर प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था। लेकिन हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम बायो से पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया है, जिसके बाद प्रियंका और निक की तलाक की खबरें भी आई थीं। लेकिन दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट ने सभी खबरों पर विराम लगा दिया था।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आखिरी बार 'द व्हाइट टाइगर' और 'द स्काइ इज पिंक' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा ने मोस्ट एडमायर्ड वुमन-2021 की लिस्ट के टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। टॉप 10 की इस सूची में अपनी जगह बनाने वाली प्रियंका इकलौती भारतीय अभिनेत्री हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar