🔴 BREAKING NEWS
Loading...

कोर्ट में बम ब्लास्ट, लुधियाना कोर्ट की दूसरी मंजिल में ब्लास्ट...........

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि काफी दूर तक उसकी आवाज सुनाई दी। धमाके में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना आ रही है।

लुधियाना के कचहरी परिसर की दूसरी मंजिल के बाथरूम में गुरुवार दोपहर को एक जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास का एरिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल इस धमाके में एक व्यक्ति के मरने की खबर है। पुलिस को बाथरूम के अंदर से एक शव मिला है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है, पूरी इमारत को खाली करवा लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि किसी और जगह कोई और बम प्लांट तो नहीं किया गया है। उपायुक्त के निर्देश पर जिला प्रशासनिक परिसर लुधियाना को पूरी तरह खाली कराया गया है। वहीं जिले के सभी सरकारी कार्यालयों की गहन जांच की जा रही है। वहीं कुछ ही देर में सीएम चरणजीत चन्नी लुधियाना पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं लुधियाना जा रहा हूं। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कुछ राष्ट्रविरोधी तत्व ऐसी हरकत कर रहे हैं। सरकार अलर्ट पर है। दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

चलाया जा रहा है सर्च अभियान

बड़ी बात है कि गुरुवार को ही दुष्कर्म मामले में विधायक सिमरजीत सिंह बैंस सहित अन्य की पेशी भी थी। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर तक पुलिस कमिश्नर और डीसी दफ्तर के ठीके पीछे कचहरी परिसर में सब कुछ सामन्य चल रहा था। बाद दोपहर अचानक दूसरी मंजिल पर जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद धुएं का एक गुबार उठा। इससे पहले लोग कुछ समझते, वहां भगदड़ मच गई। कुछ देर में बिलिडंग पूरी तरह से खाली हो गई। पुलिस कमिश्नर सहित सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इमारत में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

दुष्कर्म पीड़िता के वकील ने लगाया आरोप

दुष्कर्म मामले की पीड़िता के वकील एडवोकेट हरीष राय ढांडा ने बताया कि वह आज पेशी होने के चलते कुछ लेट हो गए थे, इसलिए तेजी के साथ अदालत की तरफ जा रहे थे। दूसरी मंजिल पर अभी वह कुछ दूरी पर पहुंचे थे कि ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में वह बाल बाल बचे। उनका आरोप है कि यह ब्लास्ट उन्हें मारने की साजिश थी।

कैप्टन ने जताया शोक

लुधियाना कोर्ट में धमाके के बाद पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया कि लुधियाना कोर्ट परिसर में विस्फोट की विचलित करने वाली खबर। 2 लोगों की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ, घायलों के ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। पंजाब पुलिस को इसकी तह तक जाना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar