🔴 BREAKING NEWS
Loading...

कोरोना वायरस के नये वेरियंट को लेकर शासन सतर्क, ऑक्सीजन की व्यवस्था को जानने निकले कलेक्टर



जबलपुर। अफ्रीकी देशों में कोराना वायरस के नये वेरियंट के मिले प्रकरणों के मद्देनजर राज्य शासन द्वारा सतर्कता बरतने के दिये गये निर्देशों के तहत कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आज 1 दिसंबर बुधवार को जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया ।

इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य शशिकांत सोनी, सीएमएचओ डॉ रत्नेश कुररिया, सिविल सर्जन डॉ डॉ आर के चौधरी भी मौजूद थे । इस अवसर पर कलेक्टर शर्मा ने नये वेरियंट की वजह से कोरोना की तीसरी लहर आने की बताई जा रही आशंका के मद्देनजर जिला अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी भी ली ।

इस दौरान बताया गया कि जिला अस्पताल में स्थापित किये गये 500 और 570 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट अपनी अपनी पूरी कैपेसिटी पर काम करने में सक्षम हैं । दोनों ऑक्सीजन प्लांट से जिला अस्पताल का आईसीयू वार्ड सहित सभी वार्डों को कनेक्ट किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar