🔴 BREAKING NEWS
Loading...

Bihar : कोर्ट में फायरिंग, पेशी के दौरान आरोपी की गोली मारकर हत्या.....

पिछले दिनों हुई गैंगवार में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसी हत्याकांड मामले में तिरेल यादव और बाबू धोबी जेल में बंद थे. आज उन्हें पेशी के लिए लाया गया था.

गयाः गुरुवार को गया व्यवहार न्यायालय में पेशी के लिए जेल से लाए गए दो आरोपियों में से एक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पूर्व से घात लगाए बैठे अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. इस दौरान फायरिंग की घटना से कोर्ट में अफरा तफरी मच गई. गोली लगने के बाद गंभीर रूप से जख्मी हुए आरोपी को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल (ANMMCH) लाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई.

गौरतलब है कि गया विष्णुपद स्थित श्मशान घाट पर पिछले दिनों हुई गैंगवार में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसी हत्याकांड मामले में तिरेल यादव और बाबू धोबी जेल में बंद थे. आज गुरुवार को दोनों आरोपियों की पेशी होनी थी. इसके लिए उन्हें जेल से कोर्ट लाया गया था. पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े गोली मार दी और फरार हो गए. घटना के बाद टाउन डीएसपी पीएन साहू मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की. कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है.

मृतक का नाम बाबू धोबी है. गया विष्णुपद स्थित श्मशान घाट पर पिछले दिनों हुई गैंगवार में यह आरोपी था और जेल में बंद था. इस मामले में टाउन डीएसपी पीएन साहू ने बताया कि इलाज के लिए युवक को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया. तिरेल यादव और बाबू धोबी को पेशी के लिए लाया गया था. इसी दौरान अपराधियों बाबू धोबी को गोली मार दी. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar