🔴 BREAKING NEWS
Loading...

सोशल मीडिया की दौड़ में अब ट्रम्प भी,11 महीनों से ट्विटर-फेसबुक ने लगा रखा है बैन

पिछले 11 महीनों से ट्विटर-फेसबुक द्वारा बैन झेल रहे डोनाल्ड ट्रंप अब अपनी सोशल मीडिया कंपनी बनाने जा रहे हैं। ट्रंप के दफ्तर से यह बयान जारी किया गया है। ऑफिस तैयार करने के लिए 75 अरब रुपये की पूंजी भी जुटा ली गई है।

अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब खुद ही सोशल मीडिया कंपनी बनाने का एलान किया है। जानकारी के मुताबिक, इसके लिए 75 अरब रुपये का फंड भी तैयार कर लिया गया है। ट्विटर, फेसबुक द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने यह फैसला लिया है। ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप 2022 की शुरुआत में ट्रुथ सोशल (Truth Social) नाम का सोशल मीडिया एप लॉन्च करने जा रहा है। बता दें यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब ट्रंप का इस साल जनवरी से ट्विटर और फेसबुक अकाउंट बंद पड़ा हुआ है। सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर और फेसुबक ने भड़काऊ भाषण के आरोप में ट्रंप का अकाउंट प्रतिबंधित कर रखा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar