🔴 BREAKING NEWS
Loading...

लड़की से मिलने के लिए शातिर तरीके से की एंट्री,पाकिस्तान के संदिग्ध युवक को बीएसएफ ने किया गिरफ्तार

बीएसएफ ने बताया कि संदिग्ध युवक खतरनाक तरीके से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया। जब इसकी पूछताछ शुरू हुई तो साफ-साफ बताने से बच रहा था। मोबाइल फोन से पता चला कि युवक यहां की एक लड़की से प्रेम करता है और उससे मिलने के लिए भारतीय सीमा में घुस गया है।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने राजस्थान के श्रीगंगानगर से एक संदिग्ध पाकिस्तानी युवक को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ अधिकारी के मुताबिक, घुसपैठिया भारतीय लड़की से मिलने जा रहा था, दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। अधिकारी ने बताया कि ,युवक की पहचान नाम मोहम्मद अहमर के रूप में हुई है। युवक सीमा पार कर राजस्थान में आ गया और शनिवार रात बीएसएफ के एक गश्ती दल ने उसे पकड़ लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar