🔴 BREAKING NEWS
Loading...

दिनदहाड़े वकील की हत्या, बाइक सवारों ने तलवार से किया हमला



मध्यप्रदेश – छिंदवाड़ा के परासिया में 20 दिसंबर की दोपहर को कुछ हमलावरों ने एक वकील पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में वकील की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक मंगली बाजार चांदामेटा निवासी एडवोकेट रितेश चौरिया (32) पर पीछे से आए दो बाइक सवारों ने उसपर तलवार से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रितेश चोरिया कोर्ट में कोई कागज बनवा रहा था तभी अचानक हमलावर उसकी तरफ दौड़ पड़े। इस दौरान रितेश कोर्ट परिसर से भागकर मान पेट्रोल पंप के सामने आ गया, जहां हमलावरों ने उसे घेर लिया और वहां उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

जान बचाने के लिए भाग कर सामने पेट्रोल पंप में घुस गया लेकिन गंभीर चोटों के कारण बेसुध हो कर वही केबिन में गिर गया। घटना स्थल थाने से कुछ ही मीटर दूर है। अज्ञात हमलवारों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं लगी है। पुलिस जाँच में लग हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar