🔴 BREAKING NEWS
Loading...

सेल्फी के लिए बंदूक माथे से लगाई, फिर जो कांड हुआ उससे बाद पूरा परिवार सदमे



सच की दुनिया : सेल्फी लेनी थी. एक लोडेड बंदूक उसके हाथ लग गई. सेल्फी के लिए बंदूक माथे से लगाई, फिर जो कांड हुआ, उससे परिवार सदमे में चला गया है. 14 साल के बच्चे ने सेल्फी लेने के दौरान गलती से बंदूक अपने माथे पर मार दी. इससे तत्काल ही उसकी मौत हो गई. परिजन बहा सदमे में हैं. मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ के लिसारी गेट इलाके का है. यहां लोडेड गन के साथ सेल्फी लेने के दौरान 14 साल के लड़के ने गलती से खुद को सिर में गोली मार ली. 14 साल का उवैश अहमद गोलीयों से भरी हुई बंदूक के साथ छेड़छाड़ कर रहा था. उसने बंदूक को अपने सिर में रखा और सेल्फी के लिए पोज दिए, तभी अचानक से गोली चल गई. गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

कोतवाली के सर्कल ऑफिसर (CO) अरविंद चौरसिया ने संवाददाताओं से कहा कि पीड़ित के बड़े भाई सुहैल हाल ही में चोरी के एक मामले में जेल में बंद है, और उसका आपराधिक इतिहास है. बन्दूक शायद उसी का था. इस बात का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि उवैश को हथियार कैसे मिला. पुलिस ने कहा कि जांच से पता चला है कि लड़के ने गलती से ट्रिगर दबा दिया था. लड़के के पिता ने कहा कि मेरे बेटे की कोई दुश्मनी नहीं थी और मैं इस दुखद घटना के बाद पूरी तरह सदमे की स्थिति में हूं.

अक्सर लोग हथियारों के साथ सेल्फी लेते हैं. हो सकता है आपमें से किसी ने ऐसा किया भी हो. अगर ऐसा करते हैं तो न करें. ये बेहद घातक हो सकता है. इससे जान भी जा सकती है, जिस तरह से उवैश की चली गई.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar