🔴 BREAKING NEWS
Loading...

जबलपुर पुलिस एवं प्रशासन की नगर निगम के साथ मिलकर भू-माफिया हाजी इरशाद के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही

 जबलपुर पुलिस एवं प्रशासन की नगर निगम के साथ मिलकर भू-माफिया हाजी इरशाद के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही


 👉थाना गोहलपुर अंतर्गत अमखेरा कुदवारी स्थित 2.5 एकड़ शासकीय भूमि जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ रूपये है पर अवैध कब्जा कर किया जा रहा था भू माफिया हाजी इरशाद द्वारा सारा नगर नाम की कालोनी का निमार्ण


👉निर्मित किये गये लगभग 1 करोड़ रूपये लागत से 4 मकानों को जमींदोज करते हुये शासकीय भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त



                 म0प्र0 शासन द्वारा भू-मफिया राशन की काला बाजारी, मिलावटखोरों, भू-माफियाओं/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रशासन व पुलिस विभाग को दिये गये हैं, दिये गए निर्देशों के तहत पुलिस एवं प्रशासन तथा नगर निगम की संयुक्त टीम के द्वारा इस प्रकार के माफियाओं की लिस्ट एवं उनके द्वारा किये गये अवैध निर्माण एवं कब्जे की जानकारी तैयार की गई है तथा उनके विरूद्व कार्यवाही की योजना तैयार कर लगातार कार्यवाही की जा रही है।


           आज दिनॉक 28-11-21 को कलेक्टर जबलपुर श्री कर्मवीर शर्मा (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में थाना गोहलपुर अंतर्गत अमखेरा कुदवारी में भू-माफिया हाजी इरशाद के द्वारा सारा नगर नाम से 2.5 एकड़ शासकीय भूमि जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ रूपये है पर अवैध कब्जा कर निमार्ण किया जा रहा था, आज पुलिस एवं प्रशासन द्वारा नगर निगम के सहयोग से निर्मित किये गये 4 मकान जिनके निमार्ण की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रूपये है,   को जमीदोंज करते हुये शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है।


                    विवाद होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुये कार्यवाही के दौरान एस.डी.एम. अधारताल श्री नमः शिवाय अरजरिया, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री पंकज मिश्रा, नायब तहसीलदार श्री संदीप जैसवाल, थाना प्रभारी गोहलपुर श्री अरविंद चौबे, थाना प्रभारी गढा श्री राकेश तिवारी, थाना प्रभारी माढेाताल श्रीमति रीना पाण्डे शर्मा, थाना प्रभारी विजय नगर श्रीमति सोमा मलिक, थाना प्रभारी घमापुर श्री जी.आर. चंद्रवंशी, थाना प्रभारी बेलबाग श्री एस.एल. वर्मा  तथा नगर निगम के उपायुक्त श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता के साथ मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar