🔴 BREAKING NEWS
Loading...

फर्जी IAS बनकर लगा रहा था लोगों को चूना, हकीकत सामने आई तो सिर पकड़ लिया



अपने आपको आईएएस अधिकारी बताने वाले रोशन पांडे नाम के शख्स को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नौकरी के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाला यह शख्स सभी लोगों को अपने आपको आईएएस अधिकारी बताता था और डीआरडीओ में नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जन भर से ज्यादा लोगों को ठग चुका है।

जिन लोगों से इस फर्जी आईएएस ने नौकरी के नाम पर रुपए ऐंठे थे उनको जब शक हुआ तो इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और रोशन पांडे नाम के शख्स को पुलिस ने कई फर्जी आईकार्ड के साथ दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया ।

गुरुग्राम पुलिस ने कथित तौर पर खुद को आईएएस अधिकारी बताने वाले 32 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बीते शुक्रवार को इस फर्जी आईएएस अधिकारी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। फर्जी आईडी रखने वाले आरोपी ने खुद को दिल्ली में संयुक्त सचिव बताया। उसने नौकरी दिलाने के नाम पर अपने मकान मालिक समेत कई लोगों को ठगा है।

गुरुग्राम के गांव झाड़सा के रहने वाले विकेश ने आरोप लगाया कि उसे बिहार के भागलपुर के मूल निवासी रोशन पांडे ने धोखा दिया है | विकेश ने कहा कि रोशन ने नौकरी दिलाने के बहाने उससे एक लाख रुपये लिए थे।

खबर है कि ये ठग लोगों को डीआरडीओ में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगा करता था। इतना ही नहीं शिकायत में यह भी बताया गया है कि आरोपी रोशन पांडे लोगों से इस तरह का व्यवहार करता था कि मानो कि वह खुद एक बड़ा अधिकारी हो ।

पिछले काफी समय से जिस तरह से उसका रहन-सहन और रुतबा था उससे लोगों को इसके ऊपर बिल्कुल शक नहीं हुआ लेकिन रुपए लेने के बाद भी जब किसी तरह की कोई नौकरी लगने की प्रक्रिया की शुरुआत नहीं हुई तो रोशन पांडे पर शक गहरा गया और इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar