🔴 BREAKING NEWS
Loading...

आत्मनिर्भर मप्र की थीम पर मनाया जा रहा 66वां स्थापना दिवस



भोपाल। आज (सोमवार को) मध्यप्रदेश का 66वाँ स्थापना दिवस (Madhya Pradesh’s 66th Foundation Day) है। इसे ‘मध्यप्रदेश उत्सव’ (‘Madhya Pradesh festival) के रूप में “आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश” की थीम पर मना जा रहा है। राजधानी भोपाल में शाम को राज्य स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन होगा, जिसमें पार्श्व गायक मोहित चौहान की संगीतमय प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केन्द्र होगी।


संस्कृति और पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि राज्य स्तर पर “मध्यप्रदेश उत्सव” का भव्य आयोजन लाल परेड ग्राउंड में शाम 6:30 बजे होगा। उत्सव का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध पार्श्व गायक मोहित चौहान की संगीतमय प्रस्तुति होगी। साथ ही “आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश” की थीम पर दिल्ली की प्रसिद्ध कोरियोग्राफर मैत्री पहाड़ी के निर्देशन में लगभग 275 साथी कलाकारों की समवेत नृत्य-नाट्य की प्रस्तुति होगी। करीब 45 से 50 मिनट की अवधि के नृत्य-नाटक को ध्वनि प्रकाश माध्यमों से प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रसारण सीएम मध्यप्रदेश, जनसंपर्क एमपी और संस्कृति विभाग के फेसबुक, ट्वीटर सहित डीडी एमपी चैनल पर किया जायेगा।

कार्यक्रम में लाल परेड ग्राउंड पर अति-विशिष्ट व्यक्तियों का आगमन और निर्गम सत्कार द्वार से, विशिष्ट व्यक्तियों का आगमन ‘सत्कार द्वार’ से और निर्गम ‘आईटीआई द्वार’ से तथा अन्य सभी व्यक्तियों का आगमन और निर्गम व्यवस्था ‘विजय द्वार’ से की गई है। कार्यक्रमों में कोविड-19 संबंधी गाइड-लाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

उप निर्वाचन वाले जिलों को छोड़कर सभी जिला मुख्यालयों पर समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्य रूप से “आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिए जन-भागीदारी अभियान” पर केंद्रित गायन, वादन, नृत्य, वाद-विवाद प्रतियोगिता, मैराथन दौड़, रैली, प्रभात फेरी आदि किए जाएंगे। प्रमुख शासकीय भवनों और ऐतिहासिक इमारतों पर एक नवंबर की रात्रि को प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar