🔴 BREAKING NEWS
Loading...

नवंबर में मेष समेत ये 4 राशि वाले न लें पैसों से जुड़ा कोई रिस्क, हो सकता है नुकसान



नवंबर का महीना शुरू हो चुका है। 2 नवंबर को बुध राशि परिवर्तन कर रहे हैं। बुध के राशि परिवर्तन से तुला राशि में तीन ग्रहों की युति का संयोग बनेगा। इसके बाद सूर्य और गुरु का राशि परिवर्तन होगा। नवंबर में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से कुछ राशि वालों को पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। इस महीने कुछ राशि वालों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए इन राशियों के बारे में-

मेष- मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। नवंबर माह की शुरुआत में ही आपको बजट बनाकर चलने की जरूरत है, वरना आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। महीने के बीच में सूर्य आपके अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आपको सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। नवंबर महीने में उधार लेने-देने से बचें।



मिथुन- नवंबर महीने में आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। हालांकि धीरे-धीरे इसमें सुधार होता जाएगा। आपकी राशि के स्वामी ग्रह इस महीने वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। जिसके कारण कर्ज में चल रहे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 20 नवंबर के बाद आपकी स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।

धनु- आप इस महीने निवेश से बचें। इस महीने आपके द्वादश भाव में सूर्य और बुध का गोचर होने वाला है। इस दोनों ग्रहों की युति से आपके खर्चों में वृद्धि होगी। माता व बहन का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। हालांकि नौकरी पेशा करने वाले जातकों को धन लाभ के योग बनेंगे।



मीन- मीन राशि के स्वामी ग्रह इस महीने एकादश भाव से निकलकर आपके द्वादश भाव में गोचर करेंगे। गुरु की यह स्थिति आपको आर्थिक मामलों में परेशानियां का सामना करा सकती है। इस महीने आपका बेवजह धन खर्च हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar