🔴 BREAKING NEWS
Loading...

दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले 24.95 करोड़ से ज्यादा हुए



वैश्विक कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 24.95 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 50.4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 7.22 अरब से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं।

रविवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की कुल संख्या क्रमश: 249,502,872, 5,043,945 और 7,226,106,343 हो गई है।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों 46,461,564 और 754,278 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।

कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 34,344,683 मामलों के साथ दूसरे और ब्राजील 21,874,324 संक्रमणों के साथ तीसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश यूके (9,317,072), रूस (8,613,533), तुर्की (8,206,345), फ्रांस (7,301,303), ईरान (5,973,457), अर्जेंटीना (5,295,260), स्पेन (5,025,639), कोलंबिया (5,010,982), इटली (4,795,465), जर्मनी (4,759,880), इंडोनेशिया (4,247,320), मैक्सिको (3,818,216), यूक्रेन (3,200,411) और पोलैंड (3,076,518) हैं।

जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें ब्राजील (609,388), भारत (460,265), मैक्सिको (289,131), रूस (241,095), पेरू (200,350), इंडोनेशिया (143,519), यूके (142,174), इटली (132,334), कोलंबिया (127,456), ईरान (127,053), फ्रांस (118,830) और अर्जेंटीना (116,083) शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar