🔴 BREAKING NEWS
Loading...

लखीमपुर हिंसा के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान, 18 अक्टूबर को देशभर में 'रेल रोको' आंदोलन



उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों पर हुई हिंसा को लेकर किसान मोर्चा ने देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि दशहरे के दिन 15 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन करेंगे।

साथ ही एसकेएम नेता योगेंद्र यादव ने आगामी 18 अक्टूबर को रेल रोको का आव्हान किया। उनकी मांग है कि लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य दोषी आशीष मिश्रा और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ टेनी को उनके पद से बर्खास्त किया जाए।

संयुक्त किसान मोर्चा ने लखीमपुर हिंसा में योगी आदित्यनाथ सरकार पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार प्रबावशाली लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है, उल्टा विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। संयुक्त किसान मोर्चा ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना को पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा बताया है। किसान मोर्चा की कॉर्डिनेशन कमेटी ने शनिवार को दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस वार्ता कर किसान नेता दर्शन पाल ने कहा कि किसानों को गाड़ी से कुचलकर कि हमलावरों ने हमें आतंकित करने की कोशिश की थी, लेकिन किसान डरने वाले नहीं है।

वहीं एसकेएम नेता योगेंद्र यादव का कहना है कि लखीमपुर खीरी कांड की निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को हटाकर गिरफ्तार किया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने इस साजिश को शुरू किया था। योगेंद्र यादव ने ऐलान किया कि संयुक्त किसान मोर्चा 15 अक्टूबर को दशहरा पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar