🔴 BREAKING NEWS
Loading...

8 महीने तक प्रेमी और दोस्तों ने किया गैंगरेप, 33 पर केस दर्ज; 26 को पुलिस ने गिरफ्तार किया



महाराष्ट्र में दरिंदगी की एक ऐसी हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक 15 साल की लड़की के साथ कई बार गैंगरेप किया गया। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पिछले आठ महीनों में विभिन्न स्थानों पर 15 वर्षीय लड़की के साथ कई बार गैंगरेप किया गया। इस मामले पुलिस ने अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। इस बात की जानकारी सीनियर अधिकारी ने दी।

सीनियर अधिकारी ने कहा कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर कल्याण के डोंबिवली में मनपाड़ा पुलिस ने बुधवार रात 33 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 376 (एन) (बार-बार बलात्कार), 376 (डी) (सामूहिक बलात्कार), 376 (3) (सोलह वर्ष से कम उम्र की लड़की से बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधान के के तहत मामला दर्ज किया है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) दत्तात्रेय कराले ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि यह अपराध इस साल 29 जनवरी से 22 सितंबर के बीच किए गए। उन्होंने कहा कि यह सब तब शुरू हुआ, जब जनवरी में लड़की के प्रेमी ने उसके साथ बलात्कार किया और घटना का वीडियो बनाया। उसने उस वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बाद में उसके दोस्तों और परिचितों ने उसके साथ कम से कम चार से पांच मौकों पर जिले में डोंबिवली, बदलापुर, मुरबाड और रबाले सहित विभिन्न स्थानों पर सामूहिक बलात्कार किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar