🔴 BREAKING NEWS
Loading...

MP Weather: इन जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना, जारी येलो अलर्ट



भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में फिर मौसम का मिजाज बदल गया है, बता दें कि मध्यप्रदेश में हल्की बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, इसके चलते मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। वही मौसम विभाग (Weather Department) ने सभी संभागों में कहीं-कहीं बौछारें और कई संभागों में बिजली गिरने की संभावना जताई है।

कई जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना :

मौसम विभाग ने 24 घंटे तक आसमान साफ रहने के बाद अब मध्यप्रदेश के इंदौर, जबलपुर समेत 5 संभागों में हल्की बारिश होने के साथ ही बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है, मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से सोमवार से पूर्वी मध्यप्रदेश के जिलों में बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू, मानसून ट्रफ का पूर्वी छोर भी बंगाल की खाड़ी में है। इसके प्रभाव से पूर्वी क्षेत्र में आसार हैं।

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार-

मध्यप्रदेश के इंदौर, होशंगाबाद, रीवा, जबलपुर व शहडोल संभाग के जिले में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। वहीं रीवा सागर, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में बौछारे पड़ने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के दौरान इन जिलों में दर्ज की गई है बारिश

मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान मध्यप्रदेश के रीवा, शहडोल, जबलपुर, होशंगाबाद, ग्वालियर, उज्जैन व इंदौर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है तथा शेष संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा।

मौसम विभाग के अनुसार 19 अगस्त से एक और सिस्टम सक्रिय हो रहा है, इससे 19 से मध्यप्रदेश के इंदौर, होशंगाबाद और जबलपुर में दो दिन जमकर बारिश होने की आशंका है, ग्वालियर और चंबल में 21 अगस्त से एक सिस्टम के सक्रिय होने से बारिश होगी। जिससे ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड में झमाझम हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar