🔴 BREAKING NEWS
Loading...

भोपाल जवाहर चौक में CM शिवराज- MP टीकाकरण महाअभियान 2 का किया शुभारंभ



भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना की जंग से निपटने का एक मात्र हथियार वैक्सीन को माना जा रहा है, ऐसे में देश के राज्यों में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच भोपाल जवाहर चौक टीकाकरण केंद्र में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'MP टीकाकरण महाअभियान 2' का शुभारंभ किया।

प्रदेश COVID-19 को करेगा परास्त :

MP टीकाकरण महाअभियान 2 के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- युवाओं और समस्त नागरिकों के ऐसे उत्साह एवं सकारात्मक भाव से ही MP टीकाकरण महाअभियान 2 का लक्ष्य प्राप्त होगा। प्रदेश COVID-19 को परास्त करेगा। हमारे बच्चे भी जागृति के लिए प्रयास कर रहे हैं, अब चूक न होने पाये। रीवा की ऐश्वर्या बिटिया की बात सुनिये और वैक्सीनेशन अवश्य करवाइये। वैक्सीनेशन सेंटर जाइये, MP टीकाकरण महाअभियान 2 के उद्देश्य को पूर्ण करने में योगदान दीजिये।

CM शिवराज ने सभी लोगों से की यह अपील :

CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मेरे भाइयों-बहनों, यह वैक्सीन ही आज का सबसे बड़ा सुरक्षा चक्र है। आप सबसे हाथ जोड़कर निवेदन है कि सेंटर आकर वैक्सीनेशन अवश्य करवायें, ताकि हम COVID-19 की तीसरी लहर को रोक पायें। मेरी सभी धर्मगुरुओं, राजनीतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवियों, और गणमान्य लोगों से अपील है कि, सारे मतभेद भूल कर एकजुट हो जाओ और समाज को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करो।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देता हूँ, जिन्होंने लोगों को सुरक्षा कवच प्रदान किया। हमारे पास वैक्सीन की कोई कमी नहीं है, थोड़ी जागरुकता की कमी है। जनता के सहयोग से यह अभियान अवश्य ही सफल होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar