🔴 BREAKING NEWS
Loading...

सेबी ने अडानी विल्मर के IPO पर लगाई रोक, ग्रुप कंपनी में विदेशी निवेश की जांच बनी वजह

सेबी ने अडानी विल्मर के IPO पर लगाई रोक, ग्रुप कंपनी में विदेशी निवेश की जांच बनी वजह


बिजनेसमैन गौतम अडाणी की अगुआई वाले अडाणी ग्रुप को सेबी से बड़ा झटका लगा। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी विल्मर के IPO पर रोक लगा दी है। रोक लगाने की वजह अडाणी एंटरप्राइजेज के खिलाफ फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट (FPI) की जांच है। कंपनी IPO के जरिए 4500 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में थी।

सेबी पहले भी IPO पर रोक लगा चुकी

सेबी की नियम के मुताबिक IPO के लिए आवेदन करने वाली कंपनी के किसी डिपार्टमेंट में जांच चल रही हो तो उसके IPO को 90 दिनों तक मंजूरी नहीं दी जा सकती है। इसके बाद भी IPO को 45 दिनों के लिए टाला जा सकता है। जून 2021 में भी सेबी ने लो-कॉस्ट एयरलाइन गोफर्स्ट के IPO पर भी रोक लगा दी थी। क्योंकि उसके प्रमोटर के खिलाफ जांच चल रही थी।

अडाणी विल्मर में अडाणी एंटरप्राइजेज की 50% हिस्सेदारी
अडाणी विल्मर, अडाणी एंटरप्राइजेज और सिंगापुर की कंपनी विल्मर इंटरनेशनल का जॉइंट वेंचर है, जो कि 1999 में बना था। अडाणी विल्मर में अडाणी एंटरप्राइजेज की 50% हिस्सेदारी है। कंपनी खाने वाले एडिबल ऑयल बनाने का कारोबार करती है। कंपनी खाने के तेल समेत बासमती चावल, आटा, मैदा, सूजी, रवा, दालें और बेसन जैसे आइटम भी बनाती और बेचती है। ज्यादातर प्रोडक्ट्स फॉर्च्यून ब्रांड नाम से आते हैं।

2027 तक देश की सबसे बड़ी फूड कंपनी बनाने का लक्ष्य
अडाणी विल्मर की योजना 2027 तक देश की सबसे बड़ी फूड कंपनी बनाने का लक्ष्य है। माना जा रहा है कि IPO के जरिए कंपनी अपने लक्ष्य को पूरा करेगी।

बाजार में अडाणी ग्रुप की 6 कंपनियां लिस्टेड
अडाणी ग्रुप की 6 लिस्टेड कंपनियों में से पांच का मार्केट कैपिटलाइजेशन एक लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। अडाणी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों में अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अडाणी ट्रांसमिशन, अडाणी पावर, अडाणी टोटल गैस और अडाणी ग्रीन एनर्जी शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar