🔴 BREAKING NEWS
Loading...

बिलासपुर-भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

बिलासपुर-भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला बिलासपुर की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष श्रीमती जयश्री चौकसे के अध्यक्षता में 31 जुलाई भाजपा कार्यालय बिलासपुर में गरिमामय रूप में संपन्न हुई जिसमें आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम एवं भारत माता ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने महिलाओं से किए हुए वादे पूरे नहीं किए हैं साथ ही कांग्रेस सरकार ने महिलाओं व बहनों की प्रगति के लिए कोई भी योजनाएं नहीं बनाई है धरमलाल कौशिक ने कहा कि यहां उपस्थित सभी बहने यह संकल्प लें कि आने वाले समय में वह कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने और ढाई साल के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेंगे तो वही भारतीय

जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल है हमें प्रदेश सरकार की नाकामी को जनता तक ले जाने की जरूरत है अधिक से अधिक गतिविधियों व कार्यक्रमों में हमारी भागीदारी अधिक होनी चाहिए हम सब मिशन 2023 के लिए तैयार है सभी की एकजुटता से हम प्रदेश में फिर से सरकार बनाएंगे प्रदेश की किसान विरोधी सरकार शराब के कारोबार में जुटी हुई है प्रदेश भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू ने सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासन में महिला सशक्तिकरण का दौर था हर हिस्से में छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के समय अधिकतर योजनाएं की शुरुआत माताओं और बहनों से होती थी बेटियों के पैदा होने से शादी होने तक योजनाओं की ढेर शुरुआत भाजपा सरकार ने की परंतु इस सरकार में महिला सुरक्षा पर ही प्रश्नचिन्ह लगा दिया है भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा कि मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बन चुका है और पूरे विश्व में एक उम्मीद का केंद्र बना हुआ है उन्होंने कहा मोदी ने इस कठिन दौर में देश को सशक्त नेतृत्व दिया है जिसकी आज विश्व भर में भारत की छवि दुनिया को वैक्सीन देने के रूप में हो रही है महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडे ने छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को समझना होगा कि आज जो प्रचंड बहुमत मिला है यह छत्तीसगढ़ की माता और बहनों की बदौलत मिला है लेकिन आधा कार्यकाल बीतने के बाद भी सरकार ने महिलाओं से किए वादों को पूरा नहीं किया है तो वही महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं भाजपा जिला महिला मोर्चा प्रभारी शलेन्द्री परघनिया ने कहा कि प्रदेश की महिला स्व सहायता समूह की बहने आज भी अपने कर्ज माफी की राह देख रही है महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जयश्री चौकसे ने उपस्थित वरिष्ठ जनों एवं मोर्चा पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी बैठक में महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष आर विभा राव भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी, विभा गौरहा , रुकमणी कौशिक सुधा गुप्ता ने संबोधित किया बैठक का संचालन मोर्चा जिला महामंत्री वंदना जेन्द्रे ने किया व आभार गायत्री साहू ने किया इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री मोहित जयसवाल, स्नेहलता शर्मा ,संध्या सिंह, नंदनी साहू, नूरीता कौशिक, मंजू सिंह ठाकुर ,प्रभा विश्वकर्मा, नीरजा सिन्हा, मंजुला सिंह ,सोनाली सरकार, सुनीता मानिकपुरी, लक्ष्मी साहू, चांदनी भारद्वाज ,रजनी यादव, चंदना गोस्वामी, संतोषी देवांगन ,कंचन दुसेजा, शोभा कश्यप, शकुंतला कान्छि, ललिता मरकाम, राजेश्वरी गुप्ता, जया पांडे, गायत्री दुबे, रजनी कश्यप ,सविता नामदेव , सविता धीवर, लक्ष्मी साहू, कल्याणी साहू, मोगरा भारद्वाज, मालती यादव, ममता त्रिपाठी, सहित मोर्चा पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar