🔴 BREAKING NEWS
Loading...

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को पसंद हैं अकड़ू लड़के, बोलीं - इसलिए मैंने प्रतीक सहजपाल से कनेक्श

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को पसंद हैं अकड़ू लड़के, बोलीं - इसलिए मैंने प्रतीक सहजपाल से कनेक्श

टेलीविजन का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन की स्ट्रीमिंग वूट पर 8 अगस्त से शुरू हो चुकी है। प्रीमियर के दौरान होस्ट करण जौहर ने सभी सेलेब्स का परिचय करवाते हुए उनके कनेक्शन बनाए हैं। इस दौरान कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल का फीमेल कंटेस्टेंट्स से रवैया बेहद खराब रहा। प्रतीक रवैये के चलते उनसे कोई कनेक्श नहीं बनाना चाहता था, हालांकि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा को उनका बिहेव पसंद आ गया।

हर कंटेस्टेंट द्वारा इनकार करने के बाद शो में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने प्रतीक सहजपाल के साथ ये कहते हुए कनेक्शन बना लिया कि उन्हें अकड़ू लड़के पसंद हैं। अक्षरा ने सावन में लग गई आग गाने में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी। शो की प्रीमियर नाइट में प्रतीक ने शमिता शेट्टी, उर्फी जावेद और नेहा भसीन से बहस कर ली थी, जिसके बाद उन्होंने अक्षरा से कहा है, मैं प्लीज किसी को नहीं करता, मैं फॉलो नहीं करता, आप मुझे फॉलो मत करना शो में।

इन कंटेस्टेंट्स के बीच बना कनेक्शन
शो में सिंगर नेहा भसीन- मिलिंद गाबा, अक्षरा सिंह प्रतीक सहजपाल, शमीता शेट्टी- राकेश बापत, उर्फी जावेद- जीशान खान का कनेक्शन बना है। सभी कंटेस्टेंट्स के अलावा शो की प्रीमियर नाइट में मलाइका अरोड़ा ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar