🔴 BREAKING NEWS
Loading...

बंद कार मे लाश मिलने से फैली दहशत

बंद कार मे लाश मिलने से फैली दहशत

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर इलाके में एक बंद कार में लाश मिलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है । मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। शुरुआती जांच में पुलिस को युवक द्वारा शराब पीने की आदत की जानकारी लगी है। शाव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। थाना पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय भूपेंद्र सिंह पुत्र ओमकार सिंह शहीद भगत सिंह बीडीए कॉलोनी में कुछ सालों से अकेले ही रह रहे थे। वह मूलतः रायसेन के रहने वाले है, ओर उन्हे अधिक शराब पीने की लत है। उनकी इसी आदत के कारण कुछ साल पहले पत्नी भी छोड़ कर चली गई है। माता-पिता और भाई भी उससे कोई संपर्क नहीं रखते थे। हालांकि वह जिस पलैट में रहते थे, वो उसके पिता के ही नाम है। बीते दिन में बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच कर रही है। पुलिस की सूचना पर परिजन भोपाल आ गये, और उन्हीं के सामने पीएम कराने के बार शव उन्हे सौप दिया जायेगा। जौच मे जुटी पुलिस का कहना है, कि मौत के सही कारणो का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा, जिसके बाद आगे की कार्यवाही तय की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar