बबीता जी' नहीं, बल्कि इनके साथ ड्रीम डेट पर जाना चाहते हैं 'तारक मेहता' के जेठालाल
नई दिल्ली: छोटे पर्दे पर पिछले करीब 13 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के हर किरदार ने अपनी एक खास पहचान बनाई है. खासतौर पर शो में जेठालाल (Jethalal) के रोल में नजर आने वाले एक्टर दिलीप जोशी (Dilip Joshi) ने अपने अंदाज से दर्शकों को खूब दीवाना बनाया है. जो लोग इस शो को देखते हैं वह जानते हैं कि जेठालाल मन ही मन 'बबीता जी' (Babita Ji) पर फिदा हैं.
'जेठालाल' ने की ड्रीम डेट पर खुलकर बात
शो में बेशक जेठालाल, बबीता जी के करीब रहने का एक भी मौका न छोड़ते हो, लेकिन ड्रीम डेट पर तो वह किसी और के साथ ही जाना चाहते हैं. अब आप भी इस बात को सुनकर बेशक चौंक गए होंगे. दरअसल, असल जिंदगी में दिलीप जोशी की हमसफर जयमाला जोशी हैं, जिनके साथ वह एक रोमांटिक डेट पर जाना चाहते हैं. अब उन्होंने अपनी इस ड्रीम डेट का खुलासा भी किया है.
इनके साथ बिताना चाहते हैं ड्रीम डेट
हाल ही में दिलीप जोशी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, "मैं अपनी पत्नी के साथ एक नही के किनारे, शायद थेम्स नदी पर जाना चाहता हूं और इटेलियन या लेबनीज फूड खाना चाहूंगा
इसी दौरान उन्होंने अपने पसंदीदा वेकेशन्स की भी बात करते हुए कहा, "जब हम लंदन गए थे तो वहां हमें एक रसोई नाम का रेस्टोरेंट मिला था, जो बहुत शानदार था."
दिलीप को याए छुट्टियों के दिन
दिलीप ने अपने उन्हीं छुट्टियों के दिनों को याद करते हुए आगे कहा, "हाल ही में हमने ब्रिटेन में अपने भाई के घर छुट्टियां बिताने के लिए गए थे. मेरा भाई एक बेहतरीन कुक है. हमने झील के किनारे एक जगह गए थे और हमारे पास एक बारबेक्यू था. यह दिन अद्भुत थे और वह मेरी बेस्ट छुट्टियां थीं."
दिलीप को किया जाता है खूब पसंद
दूसरी ओर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिलीप के किरदार की बात करें तो उन्होंने बहुत खूबसूरती से जेठालाल के रोल को पर्दे पर उतारा है. शुरुआत से ही वह इस शो का हिस्सा बने हुए हैं और दर्शकों ने भी उन्हें इसके लिए बहुत प्यार दिया है.

Tags
Top