🔴 BREAKING NEWS
Loading...

आकांक्षा दुबे की अदाओं ने लूटा फैंस का दिल!

आकांक्षा दुबे की अदाओं ने लूटा फैंस का दिल!

मुंबई । भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने एक और रील वीडियो में पवन सिंह के गाने ‘बारिश बन जाना’ पर जबरदस्त अदाएं दिखाई। उनकी अदाओं ने फैंस को दीवाना बना दिया है। पीली साड़ी में वो फैंस का दिल लूट रही हैं। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है। इसमें वो पीली साड़ी में पवन सिंह के गाने ‘बारिश बन जाना’ पर डांस करते हुए गजब ही ढा रही हैं।

वीडियो में उनकी स्माइल और अदाओं से नजरें हटा पाना मुश्किल हो रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने इसे पवन सिंह को भी टैग किया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 6 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग उनके वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘एक्सप्रेशन क्वीन।’ बता दें कि आकांक्षा दुबे इससे पहले कई गानों पर रील बना चुकी हैं और उनके कई गाने भी रिलीज किए जा चुके हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सॉन्ग ‘नागिन जी’ रिलीज हुआ था। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और आकांक्षा दुबे के साथ फिल्माया गया है। इस गाने को कल्लू और अंजली भारती ने गाया है। इस गाने को दो मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ये 30वें नंबर पर ट्रेंड भी कर रहा है। वीडियो को 50 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।
गाने को 21 जुलाई को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था। गाने में कल्लू और आकांक्षा के बीच शानदार नोक-झोंक और केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी। इस पर खूब रील वीडियो भी बनाए जाने लगे हैं। बता दें ‎कि आकांक्षा दुबे अपनी अदाओं और एक्सप्रेशन के लिए जानी जाती हैं। वो वीडियोज के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं और फोटोज-वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जो कि फैंस काफी पसंद करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar