🔴 BREAKING NEWS
Loading...

सागर में बेटे की मारपीट से परेशान पिता 11 KV बिजली लाइन के पोल पर फंदा लगाया, समय रहते कॉन्स्टेबल ने ब

सागर में बेटे की मारपीट से परेशान पिता 11 KV बिजली लाइन के पोल पर फंदा लगाया, समय रहते कॉन्स्टेबल ने ब

सागर जिले के बीना में बेटे की मारपीट से परेशान पिता ने 11 KV की बिजली लाइन के खंभे पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना देख मौके पर मौजूद कॉन्स्टेबल ने तुरंत फंदा काटकर उसे बचा लिया। मामले में पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सोमवार शाम करीब 6 बजे बीना के गांधी तिराहे पर लगे 11 KV के बिजली खंभे पर एक व्यक्ति चढ़ गया। लोगों ने उसे लाइनमैन समझा, लेकिन जब वह गले में फंदा लगाने लगा तो आसपास के लोगों ने आवाज लगाकर उसे रोका। पुलिस को सूचना दी। वहीं कुछ युवकों ने व्यक्ति को नीचे उतारने की कोशिश की। इसी बीच पुलिस सहायता केंद्र में तैनात कॉन्स्टेबल दिनेश शर्मा और सतेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।

कॉन्स्टेबल दिनेश शर्मा तत्काल बिजली खंभे पर चढ़े और व्यक्ति के गले का फंदा काट दिया। इसके बाद व्यक्ति को खंभे से नीचे उतारा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रामलाल रैकवार निवासी भगतसिंह वार्ड बताया। रामलाल ने बताया कि उसका बेटा विष्णु उसके साथ अक्सर मारपीट करता है। दो दिन पहले भी मारपीट कर सिर फोड़ दिया था। बेटे की मारपीट से तंग आकर आत्महत्या करने जा रहा था। रामलाल ने कहा मुझे घर जाने में डर लगता है। मामले में पिता की शिकायत पर पुलिस ने बेटे विष्णु के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar