ग्वालियर। रविवार, 11 जुलाई से रवि पुष्य में गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) शुरू होने जा रही है। इस बार की नवरात्रि 8 दिन की होगी, जो कि 18 जुलाई तक रहेगी।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, चैत्र और शारदीय नवरात्रि की तरह ही गुप्त नवरात्रि में भी मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। गुप्त नवरात्रि में मां कालिके, मां तारा देवी, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, माता चित्रमस्ता, मां त्रिपुर भैरवी, मां धूम्रवती, माता बगलामुखी, मां मातंगी और मां कमला देवी की पूजा की जाती है। शुक्रवार को षष्ठी व सप्तमी दोनों तिथियां पड़ेंगी। अर्थात सप्तमी तिथि का क्षय होने से गुप्त नवरात्रि केवल आठ दिन के होंगे।
घट स्थापना का शुभ मुहुर्त: आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्रि के लिए घटस्थापना 11 जुलाई 2021, दिन रविवार को की जाएगी। घटस्थापना के लिए सुबह 05 बजकर 31 मिनट से सुबह 07 बजकर 47 मिनट तक का समय शुभ है। इस साल घटस्थापना की अवधि 02 घंटे 16 मिनट की है।
Tags
Astrology
