🔴 BREAKING NEWS
Loading...

सहकर्मी ने शादी का झांसा देकर दो साल तक युवती को बनाया हवस का शिकार

सहकर्मी ने शादी का झांसा देकर दो साल तक युवती को बनाया हवस का शिकार
भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके पूर्व सहकर्मी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। बताया गया है कि एक ही कंपनी में काम करने के कारण युवक ओर पीडीता के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया था। इसके बाद शादी का झांसा देकर आरेपी ने युवती का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। दो साल तक ज्यादती करने के बाद पीडि़ता ने जब उसपर जल्द शादी करने का दबाव डाला तो आरोपी पिछले दिनों युवती को छोड़कर यूपी भाग गया। इसके बाद युवती ने थाने पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। कोलार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय युवती वर्तमान में मंडीदीप में रहती है, ओर वहां पर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। पूर्व में वह कोलार इलाके के ललिता नगर में किराए के मकान में रहती थी। कंपनी में काम करने वाले प्रीतम यादव नाम के युवक से उसकी दो साल पहले पहचान हो गई थी। जल्द ही उनकी यह पहचान प्रैम प्रसंग मे बदल गई। आरोप है कि प्रीतम ने पिछले साल साल मार्च के महीने में युवती के घर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने शिकायत करने की बात कही तो प्रीतम ने उसे जल्द ही शादी करने का वादा किया। युवती उसके झांसे में आ गई ओर उसने किसी को कुछ भी नहीं बताया। इसके बाद आरोपी प्रीतम ने युवती का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। कोलार के बाद दोनों मंडीदीप इलाके में अलग-अलग किराए के घरों में रहने लगे। पिछले दिनों युवती ने जब प्रीतम से शादी करने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा। ओर कुछ दिन बाद ही वो युवती को बिना बताये नौकरी व मंडीदीप छोड़कर अपने यूपी स्थित गांव वापस चला गया। युवती ने बीते दिन थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस को कर दी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar