🔴 BREAKING NEWS
Loading...

रुसी विमान दुर्घटना में मरने वाले सभी 28 लोगों के शव बरामद

रुसी विमान दुर्घटना में मरने वाले सभी 28 लोगों के शव बरामद

मास्को । रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में विमान दुर्घटना में मरने वाले सभी 28 लोगों के शव मिल गए हैं। विमान के ब्लैक बॉक्स में से एक शव को बरामद किया गया है।एंतोनोव एएन-26 विमान मंगलवार को पलाना के कमचातका क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। खराब मौसम के कारण विमान रडार से गायब हो गया था। विमान पेत्रोपावलोव्स्क-कमचात्स्की से पलाना जा रहा था। विमान में सवार 22 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों में से कोई भी जीवित नहीं बचा।
विमान का मुख्य हिस्सा एक पहाड़ की तलहटी में मिला था और बाकी हिस्सा ओखोत्स्क समुद्र में तैरता हुआ मिला था। राहत एवं बचाव दल को बुधवार को 19 लोगों के शव मिले थे और शेष शव शुक्रवार को मिले। इसके अलावा विमान के दो ब्लैक बॉक्स में से एक को बरामद किया गया है। हालांकि, यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि बरामद किया गया ब्लैक बॉक्स ‘वॉयस रिकॉर्डर’ था या ‘फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर’।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar