🔴 BREAKING NEWS
Loading...

नाबालिका से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की गुत्थी सुलझी

नाबालिका से दुष्कर्म के बाद  निर्मम हत्या की गुत्थी सुलझी 
बिलासपुर । तोरवा थाना अंतर्गत महमंद ग्राम पंचायत में हुए नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद निर्मम हत्या की गुत्थी को बिलासपुर पुलिस ने सुलझाने में सफलता हासिल की है।

नाबालिग की हत्या के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। बताते चले कि बीते 30 जून को महमद ग्राम पंचायत में नाबालिग युवती की नहर के किनारे लाश मिलने से क्षेत्र सनसनी फैल गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। लगातार ग्राम पंचायत के लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा था और इसी के चलते बड़ी संख्या में बीते दिन ग्रामवासियों आईजी ऑफिस और कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन भी सौंपा था। पुलिस लगातार टीम बनाकर अंधे कत्ल को सुलझने का प्रयास कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को आसपास के इलाकों से सूचना मिली थी।
कि लाल खदान निवासी सूरज कश्यप द्वारा नाबालिग युवती से एकतरफा प्यार में पागल था और लगातार उसके द्वारा युवती को मनाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन बार-बार विरोध के कारण सूरज परेशान हो गया था। इसी का बदला लेने के लिए सूरज ने अपने साथी महेंद्र पासी के साथ मिलकर नाबालिग युवती के साथ शारिरिक संबंध बनाने की योजना बनाई थी। दिनांक 30 जून को मौका मिलते ही नाबालिग को महमंद ग्राम पंचायत के पास स्थित नहर के करीब ले जाकर युवती द्वारा शारीरिक सबन्ध का विरोध करने पर एलुमिनियम तार के जरिया गला घोट कर हत्या कर दी थी। पुलिस की सघन पूछताछ के बाद आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। वही पूरे मामले में नाबालिग से दुष्कर्म मौत से पहले हुआ था या मौत के बाद इस मामले में पुलिस अभी तक खुलासा नही कर पाई है। अब देखना होगा कि इस तरह की मानवता को शर्मशार करने वाली वारदात के खुलासे के बाद क्या तोरवा थाना क्षेत्र में चलने वाले नशे के कारोबार में पुलिस कब तक पूर्ण रूप से अंकुश लगा पाती है तथा हत्या व दुष्कर्म के मामलों पर क्या अंकुश लगा पाती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar