🔴 BREAKING NEWS
Loading...

दुनिया के सबसे ऊंचे घोड़े बिग जेक की मौत, बनाया था गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

दुनिया के सबसे ऊंचे घोड़े बिग जेक की मौत, बनाया था गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

लंदन। अब दुनिया के सबसे ऊंचे घोड़े बिग जेक की मौत हो गई है बिग जेक 20 साल का था और बेल्जियम पॉयनेट के स्मोकी हॉलो फार्म में रहता था। फार्म के मालिक जैरी गिल्बर्ट की पत्नी वैलिसिया गिल्बर्ट ने कहा कि बिग जेक की मृत्यु दो सप्ताह पहले हुई थी। हालांकि उन्होंने मौत की सही तारीख बताने से इनकार कर दिया। परिवार की तरफ से दिए गए बयान में कहा गया, हम उस तारीख को याद नहीं रखेंगे - यह हमारे परिवार के लिए एक दर्दनाक घटना है।
दुनिया के सबसे ऊंचे घोड़े अगर बिग जेक की बात करें तो उसकी ऊंचाई 6-फुट -10 इंच थी वहीं उसका वजन 2,500 पाउंड यानी 1,136 किलोग्राम था। बिग जेक को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 2010 में दुनिया के सबसे लंबे जीवित घोड़े के रूप में प्रमाणित किया था। घोड़े के मालिक जेरी गिल्बर्ट ने बताया कि बिग जेक एक सुपरस्टार और वास्तव में शानदार जानवर था। उन्होंने कहा कि बिग जेक का जन्म नेब्रास्का में हुआ था और जन्म के समय उसका वजन 240 पाउंड यानी कि 109 किलोग्राम था, जो कि एक सामान्य बेल्जियन घोड़े के बच्चे की तुलना में 45 किलोग्राम ज्यादा था। उन्होंने कहा कि वह अपने स्टॉल को खाली रखकर और उसकी तस्वीर और नाम के साथ बाहर एक निशान वाली ईंट लगाकर बिग जेक को याद रखने की योजना बना रहे हैं। गिल्बर्ट ने बताया कि बिग जेक बहुत शांत प्रवृत्ति का था। मुझे लगता है कि यह मेरे दुख का समय है क्योंकि मेरा ध्यान जेक पर केंद्रित था। बहुत बड़ा खालीपन है। ऐसा लगता है कि वह अभी भी यहां है, लेकिन सच्चाई ये है कि वह अब इस दुनिया में नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar