🔴 BREAKING NEWS
Loading...

धोनी के साथ फुटबॉल खेलते नजर आये रणवीर

धोनी के साथ फुटबॉल खेलते नजर आये रणवीर 

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के साथ फुटबॉल खेलते हुए देखा गया था। रणवीर और धोनी मुंबई के एक स्टेडियम में फुटबॉल खेलने के दौरान काफी मस्ती भी करते दिखे थे। फुटबॉल मैदान से दोनों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें कभी दोनों बात करते नजर आ रहे हैं तो कहीं दोस्तों की तरह एक दूसरे को गले लगाते दिखे। रणवीर और धोनी दोनों ही ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब का हिस्सा हैं, जो भारत में फुटबॉल को बढ़ावा देता है, साथ ही चैरिटी के लिए फंड एकत्र करने के लिए मैच आयोजित करता है। क्लब द्वारा आयोजित मैचों में बॉलीवुड के साथ-साथ क्रिकेटर भी शामिल होते हैं।
रविवार को ऐसे ही एक मैच के बाद रणवीर को धोनी को गले लगाते हुए फोटो खिंचवाते हुए देखा गया। इस तस्वीर में वे टीम के बाकी सदस्यों के साथ नियॉन ग्रीन जर्सी पहने नजर आये। रणवीर को अपने बालों को पोनीटेल में बनाए हुए देखा जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar