🔴 BREAKING NEWS
Loading...

भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 4 लोगों की मौत


भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 4 लोगों की मौत



तोक्यो। जापान के शहर अटामी में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 4 लोगों की मौत हुई है, करीब 20 लोगों के कीचड़ में दबे होने की आशंका जाहिर की जा रही है। बचावकर्मियों की तलाश सोमवार को भी जारी रही। अटामी के मेयर साके सैतो ने कहा कि 24 लोगों का अभी तक पता नहीं चल सका है। अधिकारी संख्या की फिर से जांच कर रहे है। हालांकि, शुरुआत में 147 लोगों के लापता होने की खबर सामने आई थी, लेकिन अभी तक अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि कितने लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और कितने अभी तक लापता हैं। मृत मिले चार लोगों के अलावा, अधिकारियों ने कहा कि 25 लोगों को बचाया गया है,जिसमें तीन घायल हुए हैं।तीन सप्ताह से कम समय में टोक्यो ओलंपिक शुरू होने वाला है, जबकि जापान अभी कोरोनो महामारी के बीच में है, राजधानी में लगातार मामले बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञ आपातकाल की एक और स्थिति की आवश्यकता का सुझाव दे रहे हैं। प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने कहा कि बचावकर्मी 'उन लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं जो कीचड़ के नीचे दबे हो सकते हैं और जितनी जल्दी हो सके मदद की प्रतीक्षा कर रहे हैं।' तीन तट रक्षक जहाज और छह सैन्य ड्रोन, सैकड़ों सैनिक साथ में काम कर रहे है।
अटामी में भारी बारिश के बाद शनिवार को भूस्खलन हुआ था। शहर की आबादी 36,800 है और यह टोक्यो से लगभग 100 किलोमीटर (60 मील) दक्षिण-पश्चिम में है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar