🔴 BREAKING NEWS
Loading...

केरल में नहीं थम रहा कोविड-19 का कहर, सरकार ने किया पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान



केरल सरकार ने राज्य में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए गुरुवार को बड़ा निर्णय लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केरल सरकार ने राज्य में बढ़ते COVID-19 मामलों की वजह से 31 जुलाई और 1 अगस्त को पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। बता दें कि केरल में कोरोना वायरस के मामले बहुत ही तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। देशभर में एक दिन में आ रहे नए मरीजों में सबसे ज्यादा तादाद केरल की है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि सरकार राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय टीम केरल भेज रही है। चूंकि केरल में अभी भी बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं, इसलिए टीम कोविड-19 प्रबंधन में राज्य के चल रहे प्रयासों में सहायता करेगी।

केरल में कोरोना वायरस की स्थिति


भारत में केरल राज्य में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 22,056 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 131 मरीजों की मौत हुई है। अब केरल में कोविड-19 से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 33,27,301 हो गई है। जबकि कोविड-19 से मरने वालों की संख्या राज्य में 16,458 हो गई है। राज्य में अब तक 31,60,804 मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं।


बता दें कि भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 43159 नए केस सामने आए हैं और 640 लोगों की मौत हुई है। देश में देश में कुल 3,15,26,622 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जबकि अब तक कोरोना वायरस की वजह से 4,22,695 लोगों की जान जा चुकी है। देश में कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 3,06,94, 122 हो गयी है। देश में कुल एक्टिव केस 3,97,330 हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar