🔴 BREAKING NEWS
Loading...

महज 11 साल की उम्र में ये बच्चा हो गया ग्रेजुएट, इंसान को अमर करने के लिए कर रहा काम



ब्रसेल्स: बेल्जियम के रहने वाले लॉरेंट सिमंस ने महज 11 साल की उम्र में फिजिक्स विषय में बैचलर की डिग्री हासिल कर ली है. इसके साथ ही लॉरेंट सबसे कम उम्र में ग्रेजुएट होने वाले दुनिया के दूसरे शख्स बन गए हैं. हैरान करने वाली बात ये भी है कि ग्रेजुएट होने में जहां लोगों को कम से कम तीन साल लगते हैं, वहीं लॉरेंट ने इसे सिर्फ 1 साल में ही पूरा कर लिया.

हमारी सहयोगी वेबसाइट WION में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, लॉरेंट सिमंस ने Antwerp यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. लॉरेंट ने कहा कि मैंने कभी भी इस बात की चिंता नहीं की कि मेरी उम्र कम है. मुझे तो सिर्फ ज्ञान लेना था.

लॉरेंट सिमंस ने कहा कि मैं इंसान के बॉडी पार्ट्स को मशीन से बदलना चाहता हूं. इंसान को अमर बनाना मेरा लक्ष्य है. मैंने इसके लिए योजना भी बना ली है. यह एक मुश्किल पहेली की तरह है. क्वांटम फिजिक्स में मैंने छोटे-छोटे पार्टिकल के बारे में पढ़ाई की है.

उन्होंने आगे कहा कि मैं दुनिया के बेस्ट प्रोफेसर के साथ काम करना चाहता हूं. मैं इंसान के दिमाग की स्टडी करना चाहता हूं. मैं जानना चाहता हूं कि दिमाग कैसे काम करता है?

जान लें कि लॉरेंट सिमंस ने सिर्फ 8 साल की उम्र में हाई स्कूल की परीक्षा पास कर ली थी. पिछले साल उन्होंने क्वांटम फिजिक्स के बारे में पढ़ने का फैसला किया था.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar