🔴 BREAKING NEWS
Loading...

भारत में Delta Plus वेरिएंट के 22 केस मिले, 9 देशों में हंगामा, केंद्र ने जारी की राज्यों के लिए गाइडलाइंस



भारत में कोरोना की दूसरी लहर बेशक कम हो रही हो लेकिन डेल्टा प्लस वेरिएंट के नए मामले सरकार की चिंताएं बढ़ा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट (Coronavirus Delta Plus Variant) को लेकर कुछ अहम जानकारियां साझा की है। अब तक देश में 22 केस मिल चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि दुनिया के 9 देशों में डेल्टा प्लस वेरिएंट के केस मिल चुके हैं। इन देशों में ब्रिटेन, चीन, रूस, अमेरिका, जापान, पुर्तगाल, स्विटजरलैंड, नेपाल और भारत जैसे देश हैं। यहां ये वेरिएंट मिला है। अब तक भारत के 3 राज्यों में डेल्टा प्लस के 22 मामले आ चुके हैं। सरकार ने इस वेरिएंट को लेकर कहा कि अभी इसेवेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट की श्रेणी में रखा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि डेल्टा वेरिएंट 80 देशों में पाया गया है। डेल्टा प्लस वेरिएंट अभी 9 देशों में पाया गया है। भारत में अब तक डेल्टा प्लस वेरिएंट के 22 मामले मिले हैं। महाराष्ट्र, केरल, मध्य प्रदेश में ये मामले पाए गए हैं। इन राज्यों को हमने एडवाइजरी जारी की है।

जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस सूचना दी। बताया कि डेल्टा वेरिएंट ने भारत में दूसरी लहर पैदा की थी। अब डेल्टा प्लस वेरिएंट एक्टिव हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ देश के वैज्ञानिकों ने कहा कि अभी ये वेरिएंट चिंता का कारण नहीं है। जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार को तीसरी लहर के लिए आगाह किया है और तैयार रहने के लिए कहा है।

भारत में डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला मामला भोपाल में मिला है। मध्य प्रदेश में एक 64 वर्षीय महिला की मौत डेल्टा प्लस वेरिएंट से हुई है। हालांकि, केंद्र ने कहा है कि डेल्टा प्लस वेरिएंट मार्च के आसपास रहा है और यह अभी तक चिंता का विषय नहीं है। नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा कि इसकी मौजूदगी का पता लगा लिया गया है और इसे वैश्विक डेटा सिस्टम को सौंप दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar